नर्सरी से 8वीं तक की कक्षाएं सुबह 9.30 बजे से पहले नहीं लगेंगी

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा द्वारा शीत लहर एवं तापमान में आई गिरावट को दृष्टिगत रखते हुए इन्दौर जिले में शासकीय/अशासकीय /सी.बी.एस.ई. /आई.सी.एस.ई/ माध्यमिक शिक्षा मंडल एवं समस्त बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों की कक्षा नर्सरी से कक्षा 8वीं तक एवं आंगनवाडी के छात्र-छात्राओं के लिए कक्षा संचालन के समय का निर्धारण किया गया है। इसके अनुसार इन कक्षाओं का संचालन आगामी आदेश तक प्रातः 09.30 बजे से पूर्व नहीं किया जायेगा। अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों यथा परीक्षा इत्यादि पूर्ववत संचालित रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *