अभी तक 43 लाख 17 हजार मीट्रिक टन से अधिक हुई धान खरीदी

किसानों को 6791 करोड़ रूपये का हुआ भुगतान

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि अभी तक 6 लाख 56 हजार 875 किसानों से 43 लाख 17 हजार 504 मीट्रिक टन धान की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा चुकी है। धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2369 रूपये प्रति क्विंटल है। मंत्री राजपूत ने कहा है कि धान विक्रय के लिए किसान 13 जनवरी तक स्लॉट बुक करा सकते हैं। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि निर्धारित समय पर स्लॉट बुक जरूर करा लें। धान की खरीदी 20 जनवरी 2026 तक की जायेगी। किसानों को 6791 करोड़ रूपये से अधिक राशि का भुगतान भी किया जा चुका है।

उल्लेखनीय है कि धान विक्रय के लिये 8 लाख 59 हजार 916 किसानों ने पंजीयन कराया है। एक दिसम्बर से शुरू हुई धान खरीदी के लिये विभिन्न जिलों में 1436 केन्द्र बनाये गये हैं। क्रय की गयी धान की 75 प्रतिशत मात्रा 32 लाख 18 हजार 480 मीट्रिक टन का परिवहन किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *