मंत्री तुलसीरम सिलावट ने अरविंदो अस्पताल पहुंचकर प्रभावितों का जाना हालचाल

इंदौर, 05 जनवरी 2026


जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट आज सोमवार को इंदौर स्थित अरविंदो अस्पताल पहुंचे। उन्होंने भागीरथपुरा क्षेत्र के प्रभावित एवं अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

मंत्री सिलावट ने मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत करते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि राज्य शासन पूरी तरह उनके साथ खड़ा है और किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को समुचित, नि:शुल्क एवं बेहतर चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी प्रभावित मरीज शीघ्र स्वस्थ होकर अपने-अपने घर लौटेंगे। इस दौरान मंत्री श्री सिलावट ने परिजनों से भी उपचार की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

जल संसाधन मंत्री ने अरविंदो अस्पताल के चिकित्सकों से भी चर्चा की और निर्देश दिए कि भर्ती सभी प्रभावितों के उपचार एवं देखभाल में किसी प्रकार की कमी न रखी जाए तथा विशेष ध्यान दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *