Headlines

इंदौर में PHOTO FAIR 2026: अभय प्रशाल में फोटोग्राफी का महाकुंभ, 200+ ब्रांड्स के साथ फ्री वर्कशॉप और लकी ड्रॉ

फोटोग्राफी ट्रेड फेयर के प्रदर्शनी हॉल का सांकेतिक दृश्य (AI illustration)

इंदौर ब्यूरो। फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, सिनेमैटोग्राफी और क्रिएटिव टेक्नोलॉजी का दो दिवसीय महाकुंभ ‘PHOTO FAIR INDORE 2026’ अभय प्रशाल, रेसकोर्स रोड में चल रहा है। 3 और 4 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित इस मेले का शुभारंभ आज दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

मेले में 200 से अधिक ब्रांड्स अपने नवीनतम कैमरे, लेंस और उपकरणों का प्रदर्शन कर रहे हैं। फ्री वर्कशॉप्स, लाइव शूट और डेमो ज़ोन के साथ फ्री सर्विस की सुविधा भी है। लकी ड्रॉ और विशेष आकर्षण भी रखे गए हैं। फोटोग्राफी के शौकीनों, प्रोफेशनल फोटोग्राफरों और वीडियोग्राफरों के लिए यह नई तकनीक सीखने और उपकरण आजमाने का बड़ा मंच है।

आयोजन Bharat Studio, Indore Photography Academy और Decorous World Indore की ओर से किया जा रहा है। मेला कल (4 अक्टूबर) शाम 5 बजे तक चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दैनिक संपूर्ण प्रदेश — आपका अपना अख़बार