नए वर्ष में श्रेष्ठ कार्य, उत्कृष्ट बिजली सेवाओं का आह्वान

बिजली कंपनी के एमडी श्री सिंह ने ली मिटिंग

   मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक (एमडी) श्री अनूप कुमार सिंह ने नए कैलेंडर वर्ष की प्रथम मीटिंग शुक्रवार को ली। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्मिक अपनी पूर्ण क्षमता, सकारात्मक भाव, उपभोक्ता सेवा, कंपनी हित में कार्य करें। प्रत्येक कार्मिक अपना श्रेष्ठतम प्रयास कंपनी शासन के हित में करें, उत्कृष्ट बिजली सेवाओं में अपना योगदान दे। श्री सिंह ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण आपूर्ति, समय पर राजस्व संग्रहण, लॉस घटाने व अन्य प्राथमिकताओं को पूरा किया जाए। श्री सिंह ने कार्मिकों को तकनीकी एवं कंपनी नियमों, अभिलेखों के ज्ञान पर विशेष ध्यान देने को कहा ताकि कम समय में कार्य हो, त्रुटिरहित अभिलेख संधारण हो सके। नए वर्ष के मौके पर अधिकारियों ने प्रबंध निदेशक का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत भी किया। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक श्री प्रकाश सिंह चौहान, कार्यपालक निदेशक श्री गजरा मेहता, मुख्य अभियंता श्री एसएल करवाड़िया, श्री एसआर बमनके, श्री कामेश श्रीवास्तव, श्री गिरीश व्यास, मुख्य वित्त अधिकारी श्री अजयपाल सिंह अवास्या समेत अन्य   वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *