Headlines

सेवा संकल्प अभियान: निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान, आयुक्त ने स्वयं लगाई झाड़ू

स्वच्छता अभियान में झाड़ू लगाते नगर निगम आयुक्त श्रमदान करते नगर निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल। फोटो: जनसंपर्क मप्र

सेवा संकल्प अभियान: निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान, आयुक्त ने स्वयं लगाई झाड़ू

इंदौर ब्यूरो। सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत नगर निगम मुख्यालय परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान का शुभारंभ नगर निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल ने निगम परिसर में श्रमदान कर किया।

एक दिन, एक घंटा, एक स्थान

आयुक्त श्री सिंघल ने “एक दिन, एक घंटा, एक स्थान” के तहत आयोजित श्रमदान कार्यक्रम में स्वयं झाड़ू लगाई और कचरा उठाकर स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अपर आयुक्त, उपायुक्त, विभाग प्रमुख एवं अन्य विभागीय अधिकारियों ने भी श्रमदान किया।

स्वच्छता अभियान में श्रमदान करते अधिकारी-कर्मचारी। फोटो: जनसंपर्क मप्र

विभागों का किया निरीक्षण

नगर निगम आयुक्त श्री सिंघल ने निगम मुख्यालय स्थित विभिन्न विभागों का निरीक्षण भी किया और कार्यालयों में साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर श्री प्रखर सिंह, श्री आकाश सिंह, श्री आशीष, श्री मनोज पाठक और श्री देवधर दरवई सहित विभाग प्रमुख एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दैनिक संपूर्ण प्रदेश — आपका अपना अख़बार