फ़िनलैंड का “नो स्क्रीन” मॉडल इंदौर में लागूस्क्रीन-मुक्त, एआई-सशक्त प्री-स्कूल की शुरुआत

अनुषठ चोहान

इंदौर, 29 दिसंबर 2025। बच्चों में बढ़ते स्क्रीन-टाइम को लेकर अभिभावकों की चिंता के बीच फ़िनलैंड से प्रेरित इग्लूकिड्स इंटरनेशनल प्री-स्कूल ने इंदौर में 100% स्क्रीन-मुक्त प्री-स्कूल मॉडल प्रस्तुत किया। इस पहल का शुभारंभ 27 दिसंबर को हुआ, जबकि 29 दिसंबर को तुलसीनगर केंद्र में डेमोंस्ट्रेशन सत्र आयोजित किए गए।

फ़िनलैंड से आए शिक्षा विशेषज्ञ तान्या सार्लिन और मनोज शर्मा ने बताया कि इग्लूकिड्स में बच्चे किसी भी प्रकार की स्क्रीन का उपयोग नहीं करते। एआई का प्रयोग केवल शिक्षकों और प्रशासन के लिए—पाठ योजना, अवलोकन और व्यक्तिगत मार्गदर्शन हेतु—परदे के पीछे किया जाता है।

यह मॉडल खेल-आधारित, गतिविधि-केंद्रित और भावनात्मक रूप से सुरक्षित सीखने पर आधारित है। कार्यक्रम में शिक्षक कार्यशालाएँ, अभिभावकों से संवाद और एआई के नैतिक उपयोग पर चर्चा शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *