नए साल के पहले दिन तेजाजी नगर बाईपास पर दर्दनाक हादसा -रफ्तार में दौड़ रही कार बस में घुसी, युवक की मौत, युवती घायल

तेजाजी नगर बाईपास पर दर्दनाक हादसा


हैडिंग हैडिंग रफ्तार में दौड़ रही कार बस में घुसी, युवक की मौत, युवती घायल
नए साल की पार्टी कर लौट रहे थे
इंदौर 1 जनवरी नए साल की पार्टी मनकर थार कार से लौट रहे युवक युति दुर्घटना का शिकार हो गए। थार गाड़ी आज सुबह बस में घुस गई जिसमें युवक की मौत हो गई और युति गंभीर रूप से घायल हो गई।
तेजाजी नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में शुभम पिता अंकित कक्कर 26 साल निवासी नागदा की मौत हो गई वही गाड़ी में सवार प्रियांशु पिता मनोहर में हर निवासी नंद नगर और उसकी साथी आयुषी पिता राकेश घोष निवासी सुखलिया घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद सांवलिया नमक युवक घायलों और मृतक को अस्पताल लेकर पहुंचा लेकिन शव को अस्पताल में छोडक़र भाग गया जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। बस में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर मार्ग सुचारु कराया है। थार की तलाशी के दौरान गाड़ी के अंदर से शराब की बोतले और खाने पीने का सामान बरामद हुआ है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
यहां फोटो थार गाड़ी बस में घुसी युवक की मौत समाचार में लगा देना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *