इंदौर 1 जनवरी बाणगंगा थाना क्षेत्र में युवक पर उसकी ही दोस्त ने गैस लाइटर से हमला किया और धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 29 दिसंबर की रात 11:30 बजे कुशवाहा नगर क्षेत्र की है। लक्ष्मणपुर कॉलोनी में रहने वाले आकाश पिता दिनेश 26 साल ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त शुभम पिता जगदीश यादव को नशे के चलते बाइक पर उसके घर छोडऩे गया था। शुभम नशे में अपनी मां को गालियां दे रहा था। मैंने मां को गाली देने से मना किया तो उसने गैस लाइटर से मेरे सर और गाल पर हमला किया और धमकी दी की अगली बार मेरी और मां के बीच में बोला तो जान से मार दूंगा कहकर फरार हो गया।
इसी प्रकार फरियादी दिलीप पिता रमेश चंद्र सेन निवासी हुजूरगंज एरोड्रम ने पुलिस को बताया कि बीती रात 9:50 बजे क्षेत्र में रहने वाले राजेश पिता सुनील कौशल ने शराब पीने के लिए 200 रुपए मांगे नहीं दिए तो चाकू मार कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।
