विष्य निधि सदस्यों के UAN लिंक बैंक खातों में DBT (Direct Benefit Transfer) सुविधा सक्रिय कराने हेतु ।

:- भविष्य निधि सदस्यों के UAN लिंक बैंक खातों में DBT (Direct Benefit Transfer) सुविधा सक्रिय कराने हेतु प्रेस नोट जारी करना।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में भविष्य निधि से संबंधित प्रधानमंत्री विकसित भारत योजना के लाभों का भुगतान प्रक्रियाधीन हैं। इसके लिए आवश्यक है सभी सदस्य यह सुनिश्चित करें कि उनका बैंक खाता आधार से लिंक एवं DBT के लिए सक्रिय (Enable) हो।

👉 सभी भविष्य निधि सदस्यों को यह अवगत है कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के प्रावधानों का लाभ उठाने के लिए, प्रथम बार किसी नियोजक के पास नियोजन प्राप्त करने पर प्रथम बार नियुक्त होने पर अपने UAN के साथ अपने आधार बेस फेस ऑथेंटिकेशन (FAT)/ चेहरा प्रमाणीकरण को करना अनिवार्य है। ऐसे कर्मचारी जिनकी नियुक्ति 1 अगस्त 2025 के बाद की है वे इस योजना के लाभ प्राप्त करने हेतु यह करवाना सुनिश्चित करें।

👉 यदि आपका बैंक खाता DBT के लिए सक्रिय नहीं है, तो कृपया शीघ्र अपने बैंक से संपर्क कर आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करें।

👉 साथ ही, अपने UAN (Universal Account Number) पोर्टल पर बैंक खाते का विवरण सही एवं अद्यतन रखें।

👉 आधार सत्यापन (KYC) की प्रक्रिया भी पूर्ण कर लें ताकि लाभों के भुगतान में किसी प्रकार की देरी न हो।

DBT खाता सक्षम न होने की स्थिति में भविष्य निधि से संबंधित भुगतान में विलंब/असुविधा हो सकती है।

अधिक जानकारी हेतु कर्मचारी अपने निकटतम ईपीएफओ कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं या आधिकारिक वेबसाइट देखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *