बाल विवाह के खिलाफ प्रशासन की पहलरोकथाम एवं नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय दल और कंट्रोल रूम गठित

इंदौर जिले में बाल विवाह की रोकथाम एवं ‍नियंत्रण के लिये व्यापक इंतजाम किये जा रहे है। बाल विवाह करने वालों के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई की जायेगी। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग इंदौर द्वारा बाल विवाह के रोकथाम एवं नियंत्रण की कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय दलों का गठन किया गया है। जिला स्तर पर गठित दो दलों में कुल 9 सदस्य शामिल किए गए हैं। गठित दलों द्वारा बाल विवाह के संबंध में प्राप्त शिकायतों का तत्परता के साथ निराकरण तथा कार्रवाई की जाएगी। बाल विवाह कहीं भी न हो यह सुनिश्चित किया जायेगा।

      महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती मधुमती सिरोले ने बताया कि जिले में बसंत पंचमी के अवसर पर विभिन्न समाजों द्वारा बड़ी संख्या में विवाहो का आयोजन किया जाता है। इन आयोजनों में यदा-कदा बाल विवाह होने की आशंका रहती है। जिले में बाल विवाह के संबंध में सूचना देने के लिए कलेक्टोरेट इंदौर में महिला एवं बाल विकास विभाग के रूम नम्बर – 208 में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इस संबंध में सूचना कंट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर 0731-2360181 पर सूचना दी जा सकती है। कंट्रोल रूम पर संबंधित प्रभारी अपने दल के साथ मौजूद रहकर आवश्यकतानुसार बाल विवाह की शिकायतों पर उचित कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। 

      जिला स्तरीय गठित दल में सामाजिक कार्यकर्ता आशीष गोस्वामी, प्रधान आरक्षक राजकुमार खंडेलवाल, ब्लॉक कॉर्डिनेटर निर्मल वर्मा, लाडो अभियान के कोर ग्रुप सदस्य महेन्द्र पाठक तथा शौर्यादल की सदस्य श्रीमती संगीता सिंह, शामिल है। इसी प्रकार दूसरे जिला स्तरीय दल में बाल संरक्षण अधिकारी भगवानदास साहू, आरक्षक रोहित मुजाल्दे, लाडो अभियान के कोर ग्रुप सदस्य देवेन्द्र पाठक और शौर्यादल सदस्य शेलेष शर्मा को शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *