इंदौर महानगर अग्रवाल वैश्य संगठन ने नववर्ष की पहली सुबह को दुखियों की सेवा में समर्पित की। सर्दी के इस ठंडे मौसम में संगठन ने परम्परा अनुसार ऊनी वस्त्र एवं कंबल एवं फल खाद्य सामग्री सैकड़ों जरूरतमंदों को वितरित किए। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता संगठन के संस्थापक दिलीप कविता गर्ग, अमिताभ स्वाति सिंघल की अगुवाई में समाज संगठनों के प्रतिनिधि …….. उपस्थित रहे और उन्होंने इस पहल को शहर की सामाजिक समरसता के लिए अनुकरणीय बताया।
संगठन समन्वयक श्रीमती बिंदु विनोद अग्रवाल एवं गोपाल मुक्ति अग्रवाल, शरद भट्ट ने कहा कि “नववर्ष की शुरुआत में हम अपने सामाजिक कर्तव्य को याद करते हुए गरीबों की मदद को प्राथमिकता देते हैं। इस प्रकार की सेवा ही असली उत्सव है।”
इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रयोग नवीन गर्ग, अनिल अग्रवाल, शिवनारायण अग्रवाल, अभिषेक संथालिया, राजेश गर्ग, जितेंद्र प्रिया अग्रवाल, मीना संथालिया , महिमा गर्ग,
वितरण कार्यक्रम के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्यों को निरंतर जारी रखा जाएगा।
इंदौर महानगर वैश्य संगठन

