इंदौर में ऑयल-पेंट केमिकल की 3 फैक्ट्रियों में भीषण आग: 2 फैक्ट्रियां जलकर राख, कोई जनहानि नहीं
इंदौर के कालिंदी गोल्ड सिटी के पास बीटा इंडस्ट्रियल पार्क में ऑयल-पेंट्स और केमिकल से जुड़ी 3 फैक्ट्रियों में भीषण आग लग गई। दो फैक्ट्रियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
