इंदौर को स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी सौगात: CM डॉ. मोहन यादव ने MY अस्पताल में PET-CT स्कैन सेंटर का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के शासकीय एम.वाय. अस्पताल के न्यू कैंसर हॉस्पिटल ब्लॉक में PET-CT स्कैन सेंटर का शुभारंभ किया। PPP मॉडल पर श्री अरबिंदो अस्पताल के सहयोग से स्थापित इस सेंटर से कैंसर मरीजों को उपचार के लिए अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
