नमस्कार प्रिय Followers
नक्षत्रों की श्रंखला को आगे बढ़ाते हुए आज हम नक्षत्र मृगशिरा की चर्चा करते है।
मृग शिरा नक्षत्र के स्वामी मंगल एवम देवता चन्द्रमा है।
प्रथम चरण
मृगशिरा नक्षत्र के प्रथम चरण में जनम लेने वाला जातक प्रतापी ,सदा अपने हित की सोचने वाला ,शीघ्र ही रुष्ट होने वाला होता है। जातक पित्त विकृति के कारण पेट संबंधी पीड़ा पाने वाला होता है। इस नक्षत्र के प्रथम चरण में जन्म लेने वाले जातक का भाग्योदय तेइसवीं वर्ष में होता है। प्रथम चरण में जन्म लेने वाले जातक को कार्तिकेय की आराधना करनी चाहिये।
द्वितीय चरण
मृगशिरा नक्षत्र के द्वितीय चरण में जन्म लेने वाला जातक दुबले शरीर वाला एवम सामान्य कद का होता है। जातक तीक्ष्ण बुद्धि वाला होता है। इस चरण में जन्म लेने वाले जातक का भाग्योदय 17 वे वर्ष में होता है। इस नक्षत्र के द्वितीय चरण में जन्म लेने वाले जातक को भैरव की उपासना करनी चाहिये।
तृतीय चरण
मृग शिरा नक्षत्र के तृतीय चरण में जनम लेने वाला जातक शुभ्र वर्ण ,सुंदर आँखें एवं आकर्षक होता है। जातक भौतिक सुखों की प्राप्ति करता है। इस नक्षत्र के तृतीय चरण में जन्म लेने वाला की आराध्य देवी माँ पार्वती है। ऐसे जातक को शिव पुराण का पाठ एवम माता पार्वती की स्तुति करनी चाहिये।
चतुर्थ चरण
मृगशिरा नक्षत्र के चतुर्थ चरण में जन्म लेने वाला जातक अग्नि तत्व प्रधान होता है। जातक संघर्ष शील एवम कठोर स्वभाव का होता है। इस नक्षत्र के चतुर्थ चरण में जन्म लेने वाले जातक का भाग्योदय 28 वे वर्ष में होता है। इस नक्षत्र के चतुर्थ चरण में जन्म लेने वाले के आराध्य देव हनुमान जी है। जातक को सुंदर कांड का पाठ करने से जीवन में प्रगति होती है।
अब अगली पोस्ट में आर्द्रा नक्षत्र की चर्चा करेंगे।
पोस्ट को like और share करें।
कुंडली analysis के लिये संपर्क करें।
ज्योतिषाचार्य निर्विकार शर्मा (Kundli Specialist)
Contact No ,+919758023241 (India)
