Headlines

इंदौर: सर्व पितृ अमावस्या पर सामूहिक पितृ शांति तर्पण-पिंड दान, सुबह 9 से 12 बजे तक आयोजन

इंदौर ब्यूरो। सर्व पितृ अमावस्या के पावन अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को इंदौर में सामूहिक पितृ शांति तर्पण पिंड दान का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम सुबह 9 से 12 बजे तक श्री सिद्ध नवग्रह शनिधाम, ग्राम सोनवाय, राऊ मानपुर बायपास, टोल प्लाजा के पास, राऊ इंदौर में होगा। आचार्य पूज्य गुरुदेव मृदुल बिहारी जी महाराज एवं पंडित राम अवतार पराशर के सान्निध्य में यह आयोजन संपन्न होगा।

सामूहिक पितृ शांति तर्पण पिंड दान — आयोजन पोस्टर
आयोजन का पोस्टर।

आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपने साथ बड़ी परात (बड़ी थाली) — 1 नग और तांबे का लोटा — 1 नग अवश्य लाएं। नोट में कहा गया है कि समय का विशेष ध्यान रखें। संपर्क सूत्र: मो. 9827288490, 9009427170।

पोस्टर: आयोजक (मालिक द्वारा उपलब्ध)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दैनिक संपूर्ण प्रदेश — आपका अपना अख़बार