
भोपाल ब्यूरो। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 6 अक्टूबर (मंगलवार) को भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित ‘सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026’ में 20 हजार से अधिक युवाओं से सीधा संवाद करेंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने उच्च शिक्षा मंत्री ने 4 अक्टूबर को स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर मुख्य सचिव (उच्च शिक्षा) और आयुक्त (उच्च शिक्षा) भी मौजूद रहे।
रोजगार और कौशल पर फोकस
कॉन्क्लेव में 17 शासकीय विभागों के 80 से अधिक प्रदर्शनी कक्ष लगाए जाएंगे, जिनमें रोजगार, कौशल विकास, स्वरोजगार और उद्यमिता के साथ-साथ एआई, रोबोटिक्स, ड्रोन और ईवी जैसे आधुनिक क्षेत्रों की जानकारी दी जाएगी।
सांस्कृतिक कार्यक्रम भी
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आयोजन होगा, जिसमें नामी कलाकार शिरकत करेंगे।
