नमस्कार प्रिय Followers
नक्षत्रों की श्रंखला को आगे बढ़ाते हुए आज हम पुष्य नक्षत्र की चर्चा करते है। इस नक्षत्र के स्वामी शनि और देवता देव गुरूब्रहस्पति है।
प्रथम चरण
इस नक्षत्र के प्रथम चरण में जन्म लेने वाला जातक medium शरीर वाला ,उत्तम वर्ण वाला और उदर रोगी होता है। जातक अस्थिर स्वभाव वाले होते है। इस नक्षत्र के प्रथम चरण में जन्म लेने वाले जातक का भाग्योदय 23 वे वर्ष में होता है। इस नक्षत्र के प्रथम चरण में जन्म लेने वाले जातक को के आराध्य देव भगवान श्री कृष्ण है। एवम जातक को श्री मद भागवत के दशम स्कंध का पाठ करना चाहिये।
द्वितीय चरण
इस नक्षत्र के द्वितीय चरण में जन्म लेने वाला जातक का गौर वर्ण और तीक्ष्ण बुद्धि होती है। जातक अपने क्षेत्र का प्रसिद्ध नेता या व्यापारी भी हो सकता है।
द्वितीय चरण में जनम लेने वाले जातक का भाग्योदय 21 वे वर्ष में होता है। इस चरण में जन्म लेने वाले जातकों को कार्तिकेय की आराधना करनी चाहिये।
तृतीय चरण
इस नक्षत्र के तृतीय चरण में जन्म लेने वाला जातक कल्पना शील एवम दूर दर्शी होता है। जातक अपने कार्यों में कुशल होता है। तृतीय चरण में जन्म लेने वाले जातक का भाग्योदय 36 वे वर्ष में होता है। इस चरण में जन्म लेने वाले जातक को रुद्र की आराधना करनी चाहिये।
चतुर्थ चरण
पुष्य नक्षत्र के चतुर्थ चरण में जन्म लेने वाला जातक गेहुंआ वर्ण वाला और तीक्ष्ण बुद्धि वाला होता है। जातक अपनी वाणी से धनार्जन करता है। इस नक्षत्र के चतुर्थ चरण में जन्म लेने वाले जातक का भाग्योदय 26 वे वर्ष में होता है। इस नक्षत्र के चतुर्थ चरण में जन्म लेने वाले जातक को भैरव की उपासना करनी चाहिये।
अब अश्लेषा नक्षत्र की चर्चा अगली पोस्ट में करेंगे।
पोस्ट को like और share करें।
कुंडली analysis के लिये संपर्क करें।
ज्योतिषाचार्य निर्विकार शर्मा
Contact No 9758023241
