Headlines

नक्षत्रों की श्रृंखला: पुनर्वसु नक्षत्र — ज्योतिषाचार्य निर्विकार शर्मा

ज्योतिषाचार्य निर्विकार शर्मा

नमस्कार प्रिय Followers

नक्षत्रों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए आज हम पुनर्वसु नक्षत्र की चर्चा करते है।

इस नक्षत्र के स्वामी देव गुरू ब्रहस्पति और देवता अदिति है।

प्रथम चरण

पुनर्वसु नक्षत्र के प्रथम चरण में जन्म लेने बाला जातक सामान्य आकृति वाला होता है। जातक असहनशील ,अनैतिक आचरण वाला और वाचाल होता है। रक्त संबंधी रोगों से जातक पीड़ित होता है।

प्रथम चरण में जन्म लेने वाले जातक का भाग्योदय 21 वे वर्ष में होता है। प्रथम चरण में जन्म लेने वाले जातक को सूर्य देव की आराधना करनी चाहिये।

द्वितीय चरण

इस नक्षत्र के द्वितीय चरण में जन्म लेने वाला जातक दृण शरीर और अस्थिर प्रकृति वाला होता है। जातक की साहित्य और कला में विशेष रुचि होती है। द्वितीय चरण में जन्म लेने वाले जातकों का भाग्योदय 25 वे वर्ष में होता है। इस चरण में जन्म लेने वाले लोगो को दुर्गा जी की उपासना करनी चाहिये।

तृतीय चरण

इस नक्षत्र के तृतीय चरण में जन्म लेने वाले जातक दुबले पतले ,शंकालु और चंचल स्वभाव के होते है। ऐसे जातक किसी बात पर दृण नहीं रहते है। इस नक्षत्र के तृतीय चरण में जन्म लेने वाले जातकों को गणेश जी की आराधना करनी चाहिये।

चतुर्थ चरण

इस नक्षत्र के चतुर्थ चरण में जन्म लेने वाले जातक का व्यक्तित्त्व आकर्षक होताहै। जातक तीव्र गति से लक्ष्य को प्राप्त करने की इच्छा रखता है।

इस नक्षत्र के चतुर्थ चरण जन्म लेने वाले जातक के आराध्य देव चन्द्रमा है। चन्द्रमा की आराधना से जातक को मानसिक स्थिरता प्राप्त होती है।

पुष्य नक्षत्र की चर्चा अगली पोस्ट में करेंगे।

पोस्ट को like और share करें।

कुंडली analysis के लिये संपर्क करें।

ज्योतिषाचार्य निर्विकार शर्मा
Contact No 9758023241

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दैनिक संपूर्ण प्रदेश — आपका अपना अख़बार