Headlines

नक्षत्रों की श्रृंखला: आर्द्रा नक्षत्र — ज्योतिषाचार्य निर्विकार शर्मा

ज्योतिषाचार्य निर्विकार शर्मा

नमस्कार प्रिय Followers

नक्षत्रों की श्रंखला को आगे बढ़ाते हुए आज हम अगले नक्षत्र आर्द्रा की चर्चा करते है। आर्द्रा नक्षत्र के स्वामी राहु और इसके देवता रुद्र है।

प्रथम चरण

आर्द्रा नक्षत्र के प्रथम चरण में जन्म लेने वाले जातक शारीरिक रूप से स्वस्थ होते है। ये जातक शांत चित्त होते है। जातक परिश्रमी होते है। आर्द्रा नक्षत्र के प्रथम चरण में जन्म लेने वाले जातक का भाग्योदय विवाह के बाद होता है। इस चरण में जन्म लेने वाले जातक को दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिये जिससे उनके जीवन की समस्याएं दूर होती है।

द्वितीय चरण

आर्द्रा नक्षत्र के द्वितीय चरण में जन्म लेने वाले जातक शारीरिक रूप से लंबे होते है। ऐसे जातक स्वभाव से आलसी होते है। इनकी जीवन शैली अनियमित होती है। ऐसे जातक एक बार बीमार होने पर इनकी बीमारी लंबे समय तक चलती है।

इस द्वितीय चरण में जन्म लेने वाले जातकों को यमुना अष्टक का पाठ करना चाहिये।

तृतीय चरण

आर्द्रा नक्षत्र के तृतीय चरण में जनम लेने वाले जातक में वायु तत्व की प्रधानता होती है। जातक असाध्य रोग से पीड़ित हो सकते है। बीमारियों की वजह से जातक का जीवन कष्ट मय बीतता है। जातक को परिवार का सुख medium ही प्राप्त होता है। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातकों के आराध्य देव नंदीश्वर है। नंदीश्वर की पूजा करने से जातक के कष्ट कम होते है।

चतुर्थ चरण

आर्द्रा नक्षत्र के चतुर्थ चरण में जन्म लेने वाला जातक शारीरिक रूप से सामान्य होता है। उसकी वेश भूषा सामान्य होती है। ऐसा जातक एकांत में रहना पसंद करता है।

चतुर्थ चरण में जन्म लेने वाले जातक का भाग्योदय 26 वे वर्ष में होता है। चतुर्थ चरण में जन्म लेने वाले के आराध्य देव रुद्र है। रुद्र की आराधना से जातक को लाभ होता है।

पुनर्वसु नक्षत्र की चर्चा अगली पोस्ट में करेंगे।

पोस्ट को like और share करें।

कुंडली analysis के लिये संपर्क करें।

ज्योतिषाचार्य निर्विकार शर्मा (Kundli Specialist)

Contact No +919758023241

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दैनिक संपूर्ण प्रदेश — आपका अपना अख़बार