ज्योतिषाचार्य निर्विकार शर्मा
नमस्कार प्रिय Followers
आज नक्षत्र की श्रंखला को आगे बढ़ाते हुए अब हम भरणी नक्षत्र की बात करते है।
भरणी नक्षत्र के स्वामी शुक्र और इसके देवता यम है।
भरणी नक्षत्र के प्रथम चरण
भरणी नक्षत्र के प्रथम चरण में जन्म लेने वाला जातक विशाल शारीरिक आकृति लिये होता है। स्वभाव से जातक जल्दी ही क्रोध करने वाला होता है। इस नक्षत्र के प्रथम चरण में जन्म लेने वाले जातक को गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिये।
भरणी नक्षत्र के द्वितीय चरण
इस नक्षत्र के द्वितीय चरण में जन्म लेने वाला जातक स्वभाव से ज्ञानी व बुद्धिमान होता है। जातक अपनी बुद्धि से धनार्जन करता है और आजीवन धनवान रहता है। ऐसा जातक स्वभाव से खर्चीला और व्यसन करने वाला होता है। द्वितीय चरण में जन्म लेने वाले जातक का भाग्योदय 23 वे वर्ष में होता है।
इस चरण में जन्म लेने वाले जातक को श्री यंत्र की पूजा करनी चाहिये।
भरणी नक्षत्र के तृतीय चरण
भरणी के तृतीय चरण में जन्म लेने वाला जातक सम शरीर वाला होता है। जातक का विभिन्न कलाओं के प्रति रुझान होता है। जातक अपने लक्ष्य के प्रति सचेत रहता है। जातक का भाग्योदय बीसवें वर्ष में होता है।
भरणी नक्षत्र के चतुर्थ चरण
भरणी नक्षत्र के चतुर्थ चरण में जन्म लेने वाला जातक medium शरीर वाला और सांवले रंग का होता है। स्वभाव से जातक क्रोधी व गुप्त रूप से धन अर्जन करने वाला होता है। जातक को उच्च रक्त चाप संबंधी रोग हो सकते है। इस चरण में जन्म लेने वाले जातक का भाग्योदय 24 वे वर्ष में होता है। इस चरण में जन्म लेने वाले जातक को महा कालेश्वर की पूजा करनी चाहिये।
अब कृत्तिका नक्षत्र की चर्चा अगली पोस्ट में करेंगे।
पोस्ट को like और share करें।
कुंडली analysis के लिये संपर्क करें
ज्योतिषाचार्य निर्विकार शर्मा
Contact No 9758023241
डिस्क्लेमर: यह खबर उपलब्ध स्रोतों और सत्यापन के आधार पर तैयार की गई है। किसी तथ्य में त्रुटि होने पर सुधार प्रकाशित किया जाएगा।
