“अटल गृह ज्योति योजना के तहत मालवा-निमाड़ के उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली, 154.24 करोड़ रुपये की सब्सिडी”

मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली अटल गृह ज्योति योजना का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन कर रही हैं। दिसंबर बिल माह के दौरान मालवा निमाड़ में 33.61 लाख उपभोक्ता लाभान्वित हुए है। इन उपभोक्ताओं को प्रथम सौ यूनिट तक बिजली एक रूपए यूनिट की दर से प्रदान की गई है। इन उपभोक्ताओं को मप्र शासन की ओर से एक माह के दौरान कुल 154.24 करोड़ रूपए की सब्सिडी प्रदान की गई है। पश्चिम क्षेत्र विद्युत कंपनी क्षेत्र के 15 जिलों में सबसे ज्यादा इंदौर जिले के 5.25 लाख बिजली उपभोक्ता लाभान्वित हुए हैं। मप्र के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देशानुसार उपभोक्ताओं को सब्सिडी प्रदान के बाद फीडबैंक भी नियमित रूप से लिया जाता हैं।

      मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा तीस दिन के दौरान 150 यूनिट व प्रतिदिन औसत पांच यूनिट की खपत वाले घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता से इस योजना की पात्रतानुसार लाभान्वित किया जा रहा है। बीते एक बिल माह में माह कंपनी क्षेत्र में   33 लाख 61 हजार उपभोक्ता लाभान्वित हुए है।  इंदौर जिले 5.25 लाख  उपभोक्ता बीते एक माह के दौरान गृह ज्योति योजना से लाभान्वित हुए है। इंदौर जिले के इन पात्र उपभोक्ताओं को करीब 21 करोड़ की सब्सिडी प्रदान की गई हैं।  धार जिले में करीब 3.15 लाख, उज्जैन जिले में 3.14 लाख, खऱगोन जिले में 2.96 लाख उपभोक्ता योजना से लाभान्वित हुए है । इसी तरह रतलाम जिले में 2.56 लाख, देवास जिले में 2.31 लाख, मंदसौर जिले में 2.37 लाख, बड़वानी जिले में 2.14 लाख, खंडवा 2.02 लाख, झाबुआ जिले में पौने 2 लाख के करीब उपभोक्ताओं को सौ यूनिट तक बिजली का बिल 100 रूपए तक प्रदान कर सब्सिडी का लाभ दिया गया हैं। अन्य जिलों में भी 90 हजार से लेकर 1.35 लाख घरेलू उपभोक्ता लाभान्वित हुए हैं। मप्रपक्षेविविकं इंदौर के प्रबंध निदेशक श्री अनूप कुमार सिंह ने बताया कि  योजना के तहत प्रतिदिन अधिकतम 5 यूनिट खपत वाले घरेलू उपभोक्ता पात्रता में आते है। प्रतिदिन औसत पांच यूनिट से ज्यादा बिजली उपयोग करने वालों को माह विशेष में सब्सिडी नहीं मिलती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *