12 जनवरी को स्वामी विवेकानंदजी का जन्मदिवस “युवा दिवस” के रूप में मनाया जाएगा

सोमवार सुबह 9 बजे से आर.ए.पी.टी.सी. मैदान महेश गार्ड लाईन पर सामूहिक सूर्य नमस्कार होगा

आगामी 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद का जन्मदिवस ‘युवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस मुख्य कार्यक्रम म.प्र. शासन के आतिथ्य में आर.ए.पी.टी.सी. मैदान महेश गार्ड लाईन इन्दौर पर होना है। 12 जनवरी को प्रात: 09.00 से 10.30 बजे तक सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन होगा।

      यह जानकारी देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा विभाग के 4000 छात्र/छात्राओं एवं शिक्षक / शिक्षिकाएं एवं जनप्रतिनिधिगण शामिल होंगे। इसके अलावा विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक, धार्मिक एवं अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। जिसमें सहज योग केन्द्र, आरोग्य भारती, प्रजापिता ब्रहम्‌कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, योग एसोसिएशन म.प्र. इन्दौर योग संघ, एन.सी.सी. इन्दौर स्काउट गाईड इन्दौर, भारत स्वाभीमान ट्रस्ट इन्दौर, पतंजलि योग समिति, आर्ट ऑफ लिविंग संस्था, अशासकीय शिक्षण संस्थाओं तथा संबंधित विभागों, संगठनों पालक शिक्षक संघ, विभिन्न योग संस्थाऐ, विवेकानन्द केन्द्र, कन्याकुमारी, आर्य समाज, विद्या भारती शिक्षा संस्थान, आरोग्य भारती, ईशा फाउडेशन श्री रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ, गायत्री परिवार, आर्य समाज, आदिवासी विभाग विभाग के छात्रावास, स्थानीय खेल क्लब, पंचायत, सहकारी संस्थाऐं, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में पुरस्कृत प्रतिभाएँ, विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी नगर सुरक्षा समितियों आदि की सहभागिता रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *