पर्यटन के महत्व पर विद्यार्थियों को किया गया जागरूक, केंद्रीय विद्यालय कसरावद में सेमिनार आयोजित

भारत पर्यटन इंदौर पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा केंद्रीय विद्यालय कसरावद के युवा टूरिज्म क्लब के विद्यार्थियों एवं अन्य विद्यार्थियों को पर्यटन के महत्व एवं पर्यटन में केरियर बनाने एवं भारत सरकार की पर्यटन योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय कसरवाद के लगभग 80 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पर्यटन विषय पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए गए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को पर्यटन के प्रति जागरूक करना तथा पर्यटन स्थलों को साफ स्वच्छ रखने, विरासत को कोई क्षति ना पहुंचाएं, अगर कहीं कोई ऐसा करते हुए दिखे तो वह उन्हें भी ऐसा करने से रोकें। इस तरह से हमारे युवा पीढ़ी ही पर्यटन की ब्रांड एंबेसडर होगी। पर्यटन के प्रति जागरूक युवा ज्यादा से ज्यादा पर्यटन के क्षेत्र में अपना केरियर बनाने का भी प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *