
इंदौर जिले में कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर खाद्य विभाग द्वारा अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों में मिलावट करने, अवैध तथा अस्वच्छ वातावरण में खाद्य सामग्री बनाये जाने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा छोटा बांगड़दा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा विभाग के अमले यह कार्रवाई मुस्कान डेयरी, नमकीन एवं स्वीट्स प्रतिष्ठान पर की। इस दौरान प्रतिष्ठान में पनीर, घी में उपयोग होने वाली सामग्रियों में गंदगी इत्यादि होना पाया गया। खाद्य विभाग की टीम ने मौके से पनीर, क्रीम, तेल के नमूने लिए। साथ ही 150 किलोग्राम पनीर, 300 किलोग्राम क्रीम एवं 150 किलोग्राम घी शंका के आधार पर जप्त किया गया। मौके पर खाद्य लाइसेंस की शर्तों का पालन होना नहीं पाया गया। उक्त प्रतिष्ठान को सुधार किए जाने तक बंद कराया गया।
