रिपोर्ट:अनुष्ठ चौहान
11 जिलों में जाकर लोगों को बताएगी कि क्लेफ्ट का इलाज

स्माइल ट्रेन इंडिया ने मध्य प्रदेश के दूर-दराज़ इलाकों में कटे होंठ और तालु (क्लेफ्ट) के मुफ्त इलाज के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए क्लेफ्ट जागरूकता वैन की शुरुआत की। वैन को इंदौर के केयर सीएचएल हॉस्पिटल से झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
यह वैन 11 जिलों में जाकर लोगों को बताएगी कि क्लेफ्ट का इलाज संभव और पूरी तरह नि:शुल्क है। स्माइल ट्रेन की हेल्पलाइन 1800-103-8301 के जरिए परिवारों को नजदीकी अस्पताल से जोड़ा जाएगा।

पिछले 25 वर्षों में स्माइल ट्रेन इंडिया ने मध्य प्रदेश में 40,000 से अधिक मुफ्त क्लेफ्ट सर्जरी का समर्थन किया है, जबकि केयर सीएचएल हॉस्पिटल ने 10,000 से अधिक सर्जरी की हैं।
भारत में हर साल 35,000 से अधिक बच्चे क्लेफ्ट के साथ जन्म लेते हैं, और यह अभियान उनके इलाज की पहुँच बढ़ाने का प्रयास है।
