शासकीय बाल विनय मंदिर में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ

आवेदन की अंतिम तिथि 16 जनवरी

इंदौर के शासकीय बाल विनय मंदिर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इस विद्यालय में कक्षा 9वीं में 280 विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा। इच्छुक विद्यार्थी 16 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा की संभावित तिथि 8 फरवरी है।

      विद्यार्थी अपना आवेदन एमपी ऑनलाइन के माध्‍यम से लिंक https://mpsos.mponline.gov.in/app/#/soem/SOESOMForm पर ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं।  आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 जनवरी 2026 है। आवेदन शुल्क 200 रुपये है। प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र भी एमपी ऑनलाइन के माध्यम से प्राप्त होंगे। प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। इंदौर के बाहर से आने वाले 100 बालक एवं 100 बालिकाओं के लिए हॉस्टल की निःशुल्क सुविधा भी उपलब्ध है।

      विद्यालय में हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम से अध्यापन की सुविधा, विभिन्न विषयों के लिए पृथक-पृथक प्रयोगशालाएं, IT लैब, ICT लैब, खगोलीय लैब एवं रोबोटिक्स लैब, कंप्यूटर शिक्षण की सुविधा, व्यवसायिक शिक्षा (IT व Security) का अध्यापन, NCERT पैटर्न पर गुणवत्ता युक्त शिक्षण, खेल, एनसीसी, स्काउट/गाइड एवं संगीत की पाठ्येत्तर सुविधा, प्रतियोगी परीक्षाओं में चयन हेतु काउंसलिंग / कोचिंग, निःशुल्क बालक एवं बालिका छात्रावास की सुविधा, न्यूनतम शुल्क पर गुणवत्ता युक्त शिक्षा विशेष सुविधा है। विद्यालय के विद्यार्थियों का NEET एवं JEE जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में चयनित होकर भारत के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश, शत – प्रतिशत परीक्षा परिणाम, राष्ट्रीय स्तर पर खेल, साहित्यिक व सांस्कृतिक क्षेत्र में विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा है। अधिक जानकारी के ‍लिए प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय शासकीय बाल विनय मंदिर, नेहरू पार्क रोड इंदौर में संपर्क किया जा सकता है। मोबाईल नम्बर 9826563670, 9826593430 तथा 9340155283 पर भी संपर्क करने की सुविधा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *