गायत्री धाम के सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधि-विधान से किया गौ पूजन, गौ सेवा कर दिया संरक्षण का संदेश
बड़वानी ब्यूरो। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बड़वानी जिले के गायत्री धाम कलाल्दा में आयोजित होने वाले शरद उत्सव कार्यक्रम में सहभागिता के लिए पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गायत्री धाम स्थित सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में विधि-विधान से गौ पूजन और गौ सेवा की। उन्होंने गौ माता के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए भारतीय…
