OPPO India ने लॉन्च की ऑल-न्यू Reno15 सीरीज़, ट्रैवल फोटोग्राफी के लिए दमदार फीचर्स

रिपोर्ट:अनुष्ठ चौहान


OPPO इंडिया ने ट्रैवल फोटोग्राफी को नए स्तर पर ले जाने के लिए अपनी प्रीमियम Reno15 सीरीज़ लॉन्च की है। इस सीरीज़ में Reno15 Pro, Reno15 Pro Mini और Reno15 शामिल हैं। खास बात यह है कि OPPO ने पहली बार Pro Mini वैरिएंट पेश किया है, जो कॉम्पैक्ट डिजाइन में फ्लैगशिप परफॉर्मेंस देता है
Reno15 Pro और Pro Mini में 200MP अल्ट्रा-क्लियर कैमरा, PureTone इमेजिंग टेक्नोलॉजी, AI पोर्ट्रेट, और नया Popout फीचर दिया गया है, जो फोटो को आउट-ऑफ-फ्रेम इफेक्ट के साथ ज्यादा क्रिएटिव बनाता है। सभी मॉडल्स में AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और मजबूत IP66/IP68/IP69 रेटिंग दी गई है।
परफॉर्मेंस के लिए Pro मॉडल्स में MediaTek Dimensity 8450 और Reno15 में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। सीरीज़ में 6500mAh तक की बैटरी और 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।
इसके साथ ही OPPO ने अपने इकोसिस्टम को विस्तार देते हुए OPPO Pad 5 और OPPO Enco Buds3 Pro+ भी लॉन्च किए हैं।
Reno15 सीरीज़ की कीमत 45,999 रुपये से शुरू होकर 72,999 रुपये तक है और यह 13 जनवरी 2026 से Amazon, Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *