
इंदौर। क्षय पीड़ित सहायक संघ के संस्थापक पद्मश्री डॉ. नंदलाल जी बोडिया की जन्मतिथि आज क्लॉथ मार्केट हॉस्पिटल नर्सिंग कॉलेज में स्थापित उनकी प्रतिमा पर संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
इस अवसर पर संघ के संरक्षक डॉ. जी.डी. नागर, अध्यक्ष श्री एच.एल. जैन, डॉ. विजय जी छजलानी, सचिव श्री जयप्रकाश महेश्वरी, उपाध्यक्ष श्री नरेंद्र जी भटेवरा, श्री आशीष शुक्ला, श्री कमल किशोर जी गहलोत सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंतर्गत मल्हारगंज टीबी हॉस्पिटल में पद्मश्री डॉ. नंदलाल जी बोडिया की जन्मतिथि के अवसर पर गरीब टीबी मरीजों को कंबल एवं फलों का वितरण किया गया। वितरण कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष श्री एच.एल. जैन, डॉ. विजय जी छजलानी, जिला क्षय अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र जैन, डॉ. मोईज अली आसिफ, सचिव श्री जयप्रकाश महेश्वरी, उपाध्यक्ष श्री आशीष शुक्ला सहित मल्हारगंज टीबी हॉस्पिटल के श्री आकाश शर्मा, श्री मनमय शर्मा, श्री कैलाश वर्मा, श्री भारत कपूर, श्री शैलेन्द्र जी पवैया, श्री सिद्धांत तिवारी, श्रीमती रीना खन्ना, श्रीमती सुषमा शर्मा, श्री मनोहर सिंह, श्री भरा कोटरा एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि क्षय पीड़ित सहायक संघ विगत 75 वर्षों से क्षय रोग से पीड़ित मरीजों की निरंतर सेवा कर रहा है। संघ द्वारा प्रति माह गरीब टीबी मरीजों को अनाज वितरण, आवश्यक दवाइयाँ तथा आने-जाने हेतु किराया जैसी सुविधाएँ प्रदान की जाती हैं। संस्था शासन से किसी भी प्रकार की आर्थिक सहायता नहीं लेती, बल्कि समाज एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा दी गई दान राशि से ही अपनी समस्त सेवाभावी गतिविधियाँ संचालित करती है।
