मीडिया सीरीज सीजन-15 का आयोजन अब 29 जनवरी से

रिपोर्ट अनुषठ चौहान इंदौर

इंदौर। भागीरथपुरा में हुई दुःखद घटना को देखते हुए इंदौर के पत्रकारों के प्रतिष्ठित क्रिकेट टूर्नामेंट मीडिया सीरीज सीजन-15 की तिथियों में बदलाव किया गया है। विगत 14 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहे इस टूर्नामेंट का आयोजन अब 29 जनवरी से 2 फरवरी 2026 तक देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के तक्षशिला परिसर, खंडवा रोड स्थित मैदान पर किया जाएगा।

इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में शहर के प्रमुख मीडिया संस्थानों की 16 टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट का शुभारंभ 29 जनवरी को होगा। सभी मुकाबले प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक खेले जाएंगे।

नकद पुरस्कार और आकर्षक सम्मान

मीडिया सीरीज के आयोजक एवं इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कर्दम ने जानकारी देते हुए बताया कि टूर्नामेंट की विजेता टीम को 21 हजार रुपए नकद एवं ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 11 हजार रुपए नकद के साथ ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
इसके अलावा मैन ऑफ द सीरीज चुने गए खिलाड़ी को वॉशिंग मशीन और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।

फोटो और वीडियो जर्नलिस्ट के लिए भी प्रतियोगिता

श्री कर्दम ने बताया कि इस बार टूर्नामेंट के अंतर्गत फोटो और वीडियो जर्नलिस्ट के लिए विशेष प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है।

  • बेस्ट फोटो अवॉर्ड: प्रथम पुरस्कार 11,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 5,100 रुपये
  • बेस्ट वीडियो अवॉर्ड: प्रथम पुरस्कार 11,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 5,100 रुपये

इसके साथ ही टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को आकर्षक उपहार भी प्रदान किए जाएंगे।

प्रविष्टियां आमंत्रित

टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। आयोजकों ने बताया कि पहले आने वाली टीमों को प्राथमिकता दी जाएगी। इच्छुक टीमें इंदौर प्रेस क्लब कार्यालय से श्री अशोक गौड़ से संपर्क कर प्रविष्टि फॉर्म प्राप्त कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *