महापौर ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत – महापौर पुष्यमित्र भार्गव

इंदौर, 12 जनवरी 2026। स्वामी श्री विवेकानंद जी की जयंती के पावन अवसर पर लाबरिया भेरू चौराहे पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर नगर के महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने विधिवत माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर महापौर प्रतिनिधि श्री भारत पारीक, क्षेत्रीय पार्षद श्री भारत सिंह रघुवंशी, श्री रमेश खत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनका जीवन राष्ट्र निर्माण, आत्मबल, सेवा और समाज के उत्थान का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर राष्ट्र और समाज के विकास में योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *