विद्युत हादसों से बचाव के लिए सुरक्षा और नियमों का पालन जरूरी

 मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर ग्रामीण वृत्त के अधीक्षण अभियंता डॉ. डीएन शर्मा के मार्गदर्शन में इंदौर ग्रामीण संभाग के 70 बिजली कार्मिकों का विद्युत सुरक्षा प्रशिक्षण, रोको टोको अभियान संचालन शुक्रवार को साउथ तुकोगंज स्थित होटल में आयोजित किया गया। इसमें कार्यपालन यंत्री मनेंद्र कुमार गर्ग,  किशोर मोरे, स्वास्थ्य विभाग से सुश्री शैला कामटे ने विद्युत सुरक्षा, नियम पालन, सुरक्षा उपकरणों के उचित तरीके से उपयोग, सतर्कता, स्वास्थ्य की देखभाल, प्राथमिक उपचार, सीपीआर देने इत्यादि के बारे में विचार रखे। सुरक्षा नियम पालन की शपथ भी ली गई। इस दौरान रोको टोको अभियान के बारे मे भी बताया गया। संचालन श्रीमती शालिनी धनगर ने किया। आभार माना सुश्री रूचि ठाकुर ने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *