इंदौर बनेगा मेज़बान, अगले माह लगेगा राज्य स्तरीय नि:शुल्क प्लास्टिक सर्जरी कैम्प

 क्षेत्रीय संचालक, स्वास्थ्य सेवाएँ, इंदौर संभाग ने जानकारी दी है कि स्वर्णिम फाउंडेशन द्वारा  08 फरवरी 2026 को इंदौर में प्रांतीय स्तर का नि:शुल्क प्लास्टिक सर्जरी कैम्प आयोजित किया जायेगा।निःशुल्क प्लास्टिक सर्जरी कैम्प में अमेरिका से आए विशेषज्ञ डॉक्टर एवं सर्जन मरीजों की जाँच करेंगे। मरीजों की जाँच सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक की जाएगी। जाँच के बाद चयनित मरीजों के नि:शुल्क ऑपरेशन वर्मा यूनियन हॉस्पिटल, इंदौर में किए जाएंगे। ऑपरेशन के दौरान मरीज के साथ एक अटेंडर के लिए नि:शुल्क भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था भी की गई है।

      इसके लिए क्षेत्रीय संचालक ने इंदौर संभाग के सभी 8 जिलो के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को पत्र लिखकर जिलो में संबंधित मरीजों की सम्पूर्ण जानकारी मांगी है। जिससे शिविर में प्रभावितों को लाभ दिया जा सके। मरीजों की पहचान कर उनके विवरण प्रोजेक्ट हेड श्री वीरेन्द्र कुमार अथवा श्रीमती रेखा जैन के मोबाइल नंबर 9329442524 पर व्हाट्सएप के माध्यम से या ई-मेल vkjain@swaarnim.com पर भेजने का अनुरोध किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *