हिन्दू सम्मेलनों की त्यौहारों जैसी तैयारी में जुटा हिन्दू समाज


रविवार को इन्दौर की 286 बस्तियों में हिन्दू सम्मेलन होंगे

हिन्दू सम्मेलन समितियों के तत्वावधान में इन्दौर महानगर की लगभग 300 बस्ती , मोहल्ले , टाउनशिप में कल हिन्दू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। पिछले कई दिनो से तैयारियों को लेकर बैठकों तथा संपर्क का दौर चला जो आज उत्सव व त्यौहार के वातावरण में बनता हुआ दिखाई दे रहा है। समितियों के सदस्यों के साथ बस्ती के युवा,महिलाएं एवं वृद्ध भी उत्साहपूर्ण व्यवस्थाओं में अपना योगदान दे रहे हैं। मंच सज्जा , बैठने की व्यवस्था , भोजन निर्माण से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जोर शोर से तैयारी चल रही है। कार्यक्रम स्थल के भूमि पूजन पिछले सप्ताह ही हो चुके थे तो आज भोजन निर्माण हेतु अन्नपूर्णा पूजन भी किया गया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर हिन्दू समाज के विभिन्न संगठन एक साथ आकर अपनी बस्ती-मोहल्लों में हिन्दू सम्मेलन की व्यवस्थाओं को सम्हाल रहे हैं।
शताब्दी वर्ष में सकल हिन्दू समाज का संगठित होकर एकजुट होना तथा समरस होकर राष्ट्र प्रथम के भाव को आत्मसात करना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सौ वर्ष की तपस्या के सातत्व का साकार होना है।
इन्दौर की 300 बस्तियों के हिन्दू सम्मेलन में प्रत्येक बस्ती से 4000 से 5000 हिन्दुओं के सम्मिलित होने की अपेक्षा है। इस प्रकार से संपूर्ण इन्दौर में कल रविवार को लगभग 15 लाख हिन्दू अपनी बस्ती के सम्मेलन में सम्मिलित होंगे।
यह इन्दौर के लिए एक अभूतपूर्व अवसर है जब इतनी बडी संख्या में हिन्दू समाज एक साथ एकत्रित हो रहा है।
इसके लिए विगत दो माह से व्यापक स्तर पर योजनाबद्ध तैयारी हुई है तथा बस्ती के अनुरुप व्यवस्थाएं निर्मित की गयी हैं।सभी कार्यक्रमों की पूर्व सूचना प्रशासन को देकर अनुमति प्राप्त की गयी है तथा कार्यक्रम के सुव्यवस्थित संचालन हेतु सभी आवश्यक विषयों पर विचार किया गया है।
कार्यक्रमों की अवधि लगभग 3 घण्टे की रहेगी जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम,भजन तथा बौद्धिक कार्यक्रम रहेंगे तथा समरसता भोज के साथ कार्यक्रम सम्पन्न होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *