“स्वास्थ्य विभाग व इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के सहयोग से भागीरथपुरा में हेल्थ शिविर का आयोजन”

    इंदौर के भागीरथपुरा प्रभावित क्षेत्रों में आज बुधवार को स्वास्थ्य विभाग तथा इंडेक्स आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के सहयोग से हेल्थ शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न जांचे की गई।

      भागीरथपुरा प्रभावित क्षेत्र में आज ओपीडी में 03 डायरिया के मरीज आए, जिनका उपचार किया गया। किसी को भी रैफर नहीं किया गया। आशा कार्यकर्ताओं ने लोगों को समझाईश दी कि पानी को उबाल कर ही पीएं और यदि उपचार चल रहा है तो दवाईयों का डोज पूर्ण करें।

    कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशानुसार क्षेत्र में 02 एम्बुलेंस लगाई गई हैं। 24×7 चिकित्सकों की ड्यूटी क्षेत्र में लगाई गई है। आज ‘अभियान स्वास्थ्यवर्धन’ के अंतर्गत उपचार, परामर्श एवं जाँच की गई, जिसमें लोगों ने अपने आपको काफी सहज एवं सुरक्षित महसूस किया तथा उन्होंने कहा कि हेल्थ कार्ड के माध्यम से हमें अपने स्वास्थ्य सूचकांकों की जानकारी भी मिल रही है तथा स्वास्थ्य के स्तर का पता भी चल रहा है। दल द्वारा दिए गए परामर्श से यह भी जानकारी प्राप्त हो रही है, कि हमें किस तरह की जीवन शैली को अपनाना चाहिए, जिससे कि स्वयं, परिवार एवं समुदाय स्वस्थ रह सके।

      बताया गया कि वर्तमान में अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या 27 है, जिसमें 8 मरीज आईसीयू में भर्ती होकर उपचाररत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *