आबकारी विभाग ने सोम डिस्टलरी से जुड़ी सभी शराब दुकानों पर की ताबड़तोड़ कार्रवाई

भोपाल की लगभग सभी सोम डिस्टलरी की दुकानों पर आबकारी अधिकारी अचानक निरीक्षण करने पहुंचे,जिससे दुकानों में हड़कंप मच गया।

सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई नकली शराब, परिवहन परमिट में गड़बड़ी और अवैध शराब के परिवहन की शिकायतों को लेकर की जा रही है।

निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है, वहीं स्टॉक और परिवहन से जुड़े रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।

आबकारी विभाग की इस सख्त कार्रवाई से शराब कारोबारियों में अफरा-तफरी का माहौल है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *