इंदौर में युवा दिवस के अवसर पर किया गया सामूहिक सूर्य नमस्कार, स्वास्थ्य और अनुशासन का संदेश

इंदौर जिले में स्वामी विवेकानन्द जी के जन्मदिवस को युवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर इंदौर के विभिन्न स्कूलों में सामूहिक सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम किया गया। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम आरएपीटीसी ग्राउंड महेश गार्ड लाईन में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री रोशन राय, एसडीएम श्री अजय भूषण शुक्ला, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती शांता स्वामी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। इस अवसर पर आकाशवाणी से प्रसारित होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रगीत वंदे-मातरम, स्वामी विवेकानन्द का रिकार्डेड ऑडियो और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का प्रसारण किया गया। सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र/छात्राएँ एवं शिक्षक/शिक्षिकाएँ तथा अधिकारीगण आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *