सीएम डॉ. यादव ने मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा के स्थापना दिवस पर दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा के स्थापना दिवस की राज्यवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मेघालय भारत का गौरव है। यह राज्य पर्वतमालाओं, नैसर्गिक सौंदर्य और समृद्ध जनजातीय संस्कृति से परिपूर्ण है। वहीं त्रिपुरा, माँ त्रिपुरसुंदरी जी की कृपा से अभिसिंचित और अद्वितीय नैसर्गिंक सौंदर्य के लिए सुविख्यात है। भारत के ‘गहने’ के रूप में प्रसिद्ध मणिपुर भी अपनी अद्वितीय कला एवं समृद्ध संस्कृति के लिए विशिष्ट पहचान रखता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बाबा महाकाल से यही मंगलकामना है। प्रकृति की गोद में बसे यह तीनों राज्य विकास के नए आयाम गढ़ते हुए सदैव प्रगति करें, नागरिकों के जीवन में सुख-समृद्धि और उल्लास बना रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *