श्रमोदय आवासीय विद्यालयों में प्रवेश का मौका बढ़ाप्रवेश परीक्षा की अंतिम तिथि 28 जनवरी

मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल एवं स्कूल शिक्षा विभाग के मध्य M.O.U के माध्यम से संचालित पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए पूर्णतया निःशुल्क श्रमोदय आवासीय विद्यालयों में छात्रों की संख्या को प्रोत्साहित करने प्रवेश परीक्षा की अंतिम तारीख 20 जनवरी से बढ़ाकर 28 जनवरी कर दी गई है।

      श्रमोदय आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 वीं से 9 वीं तक सत्र 2026-27 हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन 08 फरवरी 2026 को है। शासकीय श्रमोदय आवासीय वि‌द्यालय जबलपुर, ग्वालियर, भोपाल एवं इंदौर में अधिक से अधिक विद्यार्थियों के आवेदन प्राप्त करने हेतु  ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि अब 28 जनवरी तक कर दी गई है।

*हेल्प डेस्क*

शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्याल इंदौर

श्रीमती सीमा सलवान प्राचार्य मोबाइल नंबर 8223961973

पिंकू लाल झारिया प्रवेश प्रभारी मोबाइल नंबर 9770869293

श्रीमती कंचन पटेल प्रवेश समिति सदस्य मोबाइल नंबर 9617315822

भूपेंद्र सिंह राजपूत कंप्यूटर ऑपरेटर मोबाइल नंबर 7974754856

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *