“समाधान योजना में बड़ी उपलब्धि, 3.89 लाख उपभोक्ताओं को मिला लाभ”

इंदौर समेत पश्चिम मप्र में प्रतिदिन हजारों उपभोक्ता समाधान बिजली योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। अब तक पश्चिम मप्र में 3.89 लाख से ज्यादा उपभोक्ता लाभान्वित हो चुके हैं। एकमुश्त मूल बिजली बिल जमा कर सरचार्ज पूरा माफ कराने वालों की संख्या दो लाख दस हजार से ज्यादा रही, शेष एक लाख 78 हजार से ज्यादा उपभोक्ता किश्तों में बकाया राशि जमा करने का विकल्प चुनने वाले रहे। समाधान योजना से बिजली कंपनी को करीब 103.80 करोड़ रुपए का राजस्व मिला है, जबकि कंपनी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को करीब  16.30 करोड़ रुपए की रियायत प्रदान की गई है। समाधान योजना का सबसे ज्यादा इंदौर जिले के 46 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं ने लाभ लिया है। समाधान योजना में सर्वाधिक छूट की पात्रता 31 जनवरी तक प्रभावी है। पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी ने तीन माह से अधिक के बिजली बिल बकायादार उपभोक्ताओं से समाधान योजना लाभ लेकर एकमुश्त भुगतान कर सर्वाधिक सरचार्ज माफी पाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *