गणतंत्र दिवस पर जिला मुख्यालयों में आयोजित होगा ‘भारत पर्व’, संस्कृति और देशभक्ति की दिखेगी झलक

इंदौर जिले में गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोकतंत्र के लोक उत्सव ‘भारत पर्व’ का आयोजन आगामी 26 जनवरी को किया जाएगा। यह आयोजन संस्कृति विभाग द्वारा जनसम्पर्क विभाग एवं जिला प्रशासन के सहयोग से किया जाएगा।

                कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, समाजसेवियों, साहित्यकारों, कलाकारों एवं अन्य गणमान्य नागरिकों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। भारत पर्व के प्रभावी आयोजन हेतु जिलों में आवश्यक तैयारियाँ प्रारंभ कर दी गई हैं। भारत पर्व के अंतर्गत मध्यप्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से लोक एवं भक्ति गायन, सुराज एवं आज़ादी के तराने, कवि सम्मेलन, वादन एवं नर्तन (जनजातीय एवं लोक) जैसे विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भारत पर्व के अवसर पर प्रतिवर्षानुसार विकासात्मक गतिविधियों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *