
शासकीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र इंदौर में मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली प्री कम मेन्स 2027 के संबंध में अनुसूचित जाति और जनजाति के युवाओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण देने के लिए प्रशिक्षकों से आवेदन मंगाए गए हैं। पात्र प्रशिक्षक 27 फरवरी तक अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। प्रशिक्षण प्रारंभ होने की संभावित 03 मई 2026 है।
केन्द्र की प्राचार्य श्रीमती आशा चौहान ने बताया कि उक्त प्रशिक्षण देने हेतु इच्छुक प्रशिक्षक अपना रिज़्युम शासकीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र इंदौर में 12 जनवरी से 27 फरवरी 2026 तक कार्यालयीन समय में जमा कर सकते हैं। उक्त रिज़्युम हेतु संस्थान से आवेदन प्राप्त कर आवश्यक दस्तावेज़ भी संलग्न करना होगा।
प्रशिक्षकों की शैक्षणिक योग्यता राज्य सेवा प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा हेतु आवश्यक संबंधित विषय में प्रथम श्रेणी में स्नात्कोत्तर उपाधि प्राप्त होना चाहिए अथवा ऐसे प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान जहां से प्रशिक्षणार्थियों का चयन प्रतियोगी परीक्षाओं में होता रहा हो, में संकाय सदस्य रहे हो। प्रशिक्षण का माध्यम हिन्दी होगा। प्रशिक्षण का समय कार्यालयीन समय में ही रहेगा। कालखण्ड की अवधि 90 मिनिट होगी। प्रति कालखण्ड 800 रुपये मानदेय होगा। प्राप्त आवेदनों में से अंतिम चयन साक्षात्कार आधार पर समिति द्वारा किया जायेगा। पात्र एवं इच्छुक प्रशिक्षक आवश्यक दस्तावेज़ों सहित व्यक्तिगत रूप से पीईटीसी इंदौर से आवेदन लेकर 12 जनवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 के मध्य रिज्युम जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिये शासकीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र इंदौर के दूरभाष क्रमांक 0731-2920465 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
