राजकुमार ब्रिज पर हादसा या लापरवाही? जली बस, घायल युवक और कानून की अग्निपरीक्षा

रिपोर्ट:अनुष्ठ चौहान

राजकुमार ब्रिज के पास हुए भीषण सड़क हादसे ने शहर को झकझोर कर रख दिया है। हादसे में एक बाइक सवार बस के नीचे फंस गया, जिसे गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने बस में आग लगा दी, जिससे पूरे इलाके में तनाव फैल गया।
सूत्रों के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त और जली हुई बस सनातन विधायक गोली शुक्ला की बताई जा रही है, हालांकि प्रशासन की ओर से अभी औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन इसी के साथ अब सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो गया है—
– क्या रसूख के आगे कानून कमजोर पड़ जाएगा?
– या फिर सड़क पर लोगों की जान से खेलने वालों पर इस बार सख्त कार्रवाई होगी?

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसा लापरवाही से बस चलाने के कारण हुआ, जिसके बाद माहौल बेकाबू हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। फिलहाल इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है।
पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो।
अब देखना यह है कि


क्या यह मामला भी रसूख की भेंट चढ़ेगा
या वाकई सड़क पर आम लोगों की जान की कीमत तय होगी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *