कैंप में अमेरिका के विशेषज्ञ डॉक्टर परीक्षण और उपचार करेंगे

रोटरी क्लब ऑफ इंदौर द्वारा रॉबर्ट नर्सिंग होम में 17 जनवरी से 19 जनवरी तक नि:शुल्क सुपर स्पेशलिटी मेडिकल कैंप का आयोजन किया जायेगा । इस कैंप में ह्दय रोग, डायबिटीज, छाती और फेफड़े, स्त्री रोग, हड्डी रोग, शिशु रोग, शल्य चिकित्सा, गर्भाशय कैंसर, स्तन कैंसर, सामान्य रोग परीक्षण आदि बीमारियों की जांच की जायेगी। उक्त कैंप में परीक्षण और उपचार के लिये अमेरिका स्थित ओहायों क्षेत्र के विशेषज्ञ डाक्टर्स आयेंगे। तीन दिवसीय कैंप का समय रोजाना प्रात: 9 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। उक्त आयोजन रोटरी मेडिकल यात्रा 2026 के तहत किया जा रहा है। कैंप में शामिल होने के लिये पंजीयन कराना होगा। अधिक जानकारी के लिये रॉबर्ट नर्सिंग होम में जाकर संपर्क किया जा सकता है।
