

मध्य प्रदेश सरकार ने आज प्रशासनिक स्तर पर एक और बड़ी सर्जरी की है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने 4 IAS अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। विशेष रूप से इंदौर नगर निगम में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।
📌 मुख्य नियुक्तियां और तबादले:
- रोहित सिसोनिया (2017): इंदौर नगर निगम के अपर आयुक्त पद से हटाकर अब मंत्रालय में उप सचिव, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग बनाया गया।
- आकाश सिंह (2019): CEO जिला पंचायत खरगोन से अब अपर आयुक्त, नगर निगम इंदौर की जिम्मेदारी दी गई।
- प्रखर सिंह (2020): CEO जिला पंचायत आलीराजपुर को भी अपर आयुक्त, नगर निगम इंदौर बनाया गया है।
- आशीष कुमार पाठक (2020): उप परिवहन आयुक्त इंदौर को अपर आयुक्त, नगर निगम इंदौर के पद पर पदस्थ किया गया है।
