इंदौर 1 जनवरी अहिल्याबाई होलकर विमानतल पर एक बार फिर क्रू मेंबर युवती के साथ दुव्र्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। एरोड्रम पुलिस ने सिक्योरिटी इंचार्ज की रिपोर्ट पर यात्री के खिलाफ केस दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी शिवम पिता उमेश सांखला 26 साल निवासी शिवनगर कॉलोनी की रिपोर्ट पर नरेश कुमार पिता फकीरचंद निवासी भद्र कला गांव जम्मू कश्मीर के खिलाफ क्रू मेंबर से दुव्र्यवहार करने के मामले में प्रकरण दर्ज किया है। फरियादी शिवम सांखला ने पुलिस को बताया कि यहां घटना देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल पर की है। इंडिगो फ्लाइट नंबर 63 31 इंदौर जम्मू की है जो सुबह इंदौर एयरपोर्ट से जम्मू के लिए रवाना होती है।
शिवम एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी इंचार्ज के रूप में ड्यूटी पर थे। उनके अनुसार फ्लाइट में तैनात करू मेंबर आकांक्षा डोगरा ने आकर मुझे बताया कि सीट नंबर 12 ए पर बैठे यात्री नरेश कुमार शराब के नशे में सीट पर बैठी यात्री अंकित दास के साथ दुव्र्यवहार कर रहा था। जब क्रू मेंबर ने नरेश कुमार को समझने का प्रयास किया तो उसने उनके साथ भी अभद्रता की।
इसके बाद शिवम सांखला ने स्वयं जाकर नरेश कुमार को समझने का प्रयास किया लेकिन उसने उनके साथ भी विवाद किया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी नरेश कुमार को हिरासत में लिया उन्हें नोटिस देकर रहा कर दिया।
उल्लेखनीय है कि तीन दिन पहले भी एयरपोर्ट पर ऐसी ही घटना हो चुकी है।
