जन्मदिन पर दोस्त को उतरा मौत के घाट नए साल की शुरुआत हत्या से


इंदौर 1 जनवरी नए साल की शुरुआत शहर में हत्या से हुई। बीती रात मल्हारगंज थाना अंतर्गत हुकुमचंद कॉलोनी में न्यू ईयर की पार्टी में युवक के जन्मदिन पर उसके ही दोस्त ने उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी।


प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का नाम पुष्पेंद्र पिता राजकुमार 23 साल निवासी हुकमचंद कॉलोनी है। पुलिस को रात्रि 2 बजे सूचना मिली थी कि 31 दिसंबर की रात यहां एक मकान में कुछ युवकों के बीच विवाद हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।
जांच में पता चला कि कुछ युवक पार्टी कर रहे थे इसी दौरान विवाद हो गया। पुष्पेंद्र को उसी के दोस्त नीरज यादव ने चाकू मार दिया जिससे उसकी मौत हो गई।
बॉक्स
जन्मदिन पर ही कर दी हत्या
टी आई वीरेंद्र सिंह कुशवाहा के मुताबिक 31 दिसंबर को पुष्पेंद्र पिता राजकुमार का जन्मदिन था। इसी आयोजन में उसने अपने दोस्तों के साथ नीरज यादव को भी बुलाया था। रात्रि करीब 12:50 बजे मजाक के दौरान पुष्पेंद्र ने नीरज यादव को किसी बात को लेकर गालियां दी। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसमें नीरज ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। घायल पुष्पेंद्र को दोस्त निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रात भर आरोपी नीरज यादव की तलाश कर उसे हिरासत में ले लिया। आरोपी ने हत्या करना कबूल किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *