इंदौर।

नए साल 2026 के पहले दिन इंदौर के प्रसिद्ध अन्नपूर्णा माता मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का आना शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर माता अन्नपूर्णा के दर्शन किए और नए वर्ष की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

मंदिर परिसर में “जय माता दी” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और परिवारजन दर्शन के लिए पहुंचे। नए वर्ष के अवसर पर मंदिर प्रशासन द्वारा व्यवस्थित दर्शन और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
श्रद्धालुओं का मानना है कि नए साल के पहले दिन अन्नपूर्णा माता के दर्शन करने से वर्ष भर अन्न, सुख और समृद्धि बनी रहती है। इसी आस्था के चलते हर वर्ष यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है।
