इंदौर। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा ने नए वर्ष में देशभर के समाज बंधुओं को संगठन की मुख्य धारा से जोड़ने और सामाजिक सुधार को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है। कोटा में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में जागरूकता अभियान चलाने पर सहमति बनी। अधिवेशन की अध्यक्षता सतीश अग्रवाल ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री हरि अग्रवाल एवं मालवा प्रांत अध्यक्ष अशोक गोयल (इंदौर) का समाज सेवा व संगठनात्मक योगदान के लिए सम्मान किया गया। कार्यक्रम में राजेश बिरला, के.के. अग्रवाल, किशोर गुप्ता, मृदुला अग्रवाल सहित अनेक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

